1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें जामुन का सेवन, कैंसर सहित इन बीमारियों पर मिलेगा आपको लाभ

रोजाना करें जामुन का सेवन, कैंसर सहित इन बीमारियों पर मिलेगा आपको लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2016 08:51 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 08:51 pm IST

जामुन कम समय के लिए आने वाला लेकिन बेहद लाभदायक फल है। यह स्वाद और सेहत में भी भरपूर होता है। जामुन के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। जानिए जामुन खाने से फायदें होने वाले फायदों के बारें में।

jamun- India TV Hindi
jamun

हेल्थ डेस्क: जामुन खाने में बहुत स्वादिष्ट होने का साथ-साथ इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे- ब्‍लैकबेरी, काला जामुन, राजमन है। इनका स्वाद थोडा कसैला होता है। जामुन में लौह और फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कोलीन और फोलिक एसिड भी होता है।

ये भी पढ़े-

जामुन कम समय के लिए आने वाला लेकिन बेहद लाभदायक फल है। यह स्वाद और सेहत में भी भरपूर होता है। जामुन के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। जानिए जामुन खाने से फायदें होने वाले फायदों के बारें में।

जामुन का खाली पेट सेवन कभी नहीं करना चाहिए और न ही कभी जामुन खाने के बाद दूध का सेवन किया जाता है। अधिक मात्रा में जामुन खाने से बचना चाहिए क्योंकि अधिक खाने पर यह फायदा करने बजाए आपको नुकसान कर सकता हैं।

  • जामुन में एंटी कैंसर के गुण भी पाए जाते हैं। यह कीमोथेरेपी और रेडिएशन में भी फायदेमंद होता है।
  • अगर आप गठिया की समस्या से पीडित है तो जामुन की छाल को खूब उबाल लें और बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाए।
  • यदि आप अपने चेहरे पर रोनक लाना चाहती हैं तो जामुन के गूदे का पेस्ट को दूध में मिलाकर लगाने से निखार आता है।
  • विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए जामुन खाना अच्छा रहता है। क्योंकि जामुन में विटामिन सी प्रचुर मात्रा होती है।
  • जामुन में पाया जाने वाला ग्लूकोज और फ्रक्टोज के रूप में मिलने वाली शुगर आपके शरीर को हाईड्रेट करने के साथ ही कूल और रिफ्रेश भी करता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल