1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात को सोते समय मोजे में प्याज रखने के बेमिसाल फायदे, जानिए

रात को सोते समय मोजे में प्याज रखने के बेमिसाल फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2016 08:49 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 08:52 pm IST

याज केवल सब्जी बनाने या फिर सलाद में खाने के लिए ही है बल्कि हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन हम आपको अपनी खबर में ऐसे इस्तेमाल के बारें में बता रहे है। जिसके बारें में जानकर आप हैरान हो जाएंगे इसके फायदे जानकर..

onion in socks- India TV Hindi
onion in socks

हेल्थ डेस्क: आज के समय में भारत के लगभग हर किचन में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाना का स्वाद बढाता हैं। इसके अलावा प्याज केवल सब्जी बनाने या फिर सलाद में खाने के लिए ही है बल्कि हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन हम आपको अपनी खबर में ऐसे इस्तेमाल के बारें में बता रहे है। जिसके बारें में जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि इस इस्तेमाल से आप कई बीमारियों से निजात पा सकते है।

ये भी पढ़े-

यह अनोखा इस्तेमल है। सोते समय पैरों में मोजे के अंदर प्याज की एक स्लाइस रखना। रात में सोने से पहले मोजे में प्याज रहने से कई तरह के शारीरिक कीटाणुओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे हम विभिन्न बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं।

प्याज़ और लहसुन, यह दो ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें यदि शरीर पर लगाया जाए तो यह शरीर में कीटाणुओं और जीवाणुओं का नाश करते हैं। मोजे में प्याज रखकर सोने से अंगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। प्याज़ में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड खून की धमनियों में जाकर कर खून को शुद्ध बनाता है।

जानिए आखिर पैर में रखने से ही अधिक फायदा क्यों

एक शोध के मुताबिक हमारे पैर काफी शक्तिशाली हैं और इनकी तंत्रिका आपके शरीर में आंतरिक अंगों तक सीधे पहुंची होती है। पैरों के नीचे सीधे अलग-अलग तंत्रिका तंत्र होती हैं, जो कि शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी हुई होती हैं। ये शरीर के भीतर एक शक्तिशाली बिजली के सर्किट की तरह से काम करते हैं, लेकिन ये अक्सर जूते-चप्पल पहनने की वजह से निष्क्रिय हो जाते हैं।

अगली स्लाइड में जानें फायदो और इस्तेमाल के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल