Vastu Tips: धन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
Vastu Tips: धन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 16, 2021 06:33 am IST, Updated : Jul 16, 2021 06:33 am IST
कई बार होता है कि घर में पैसों की कमी बनी रहती है और कई बार एकदम से इतना पैसा आ जाता है कि उसका मैनेजमेंट ठीक से नहीं हो पाता। जानिए वास्तु उपाय।
Image Source : INSTAGRAM/IKARHANA_OFFICAL_ Vastu Tips: धन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के बारे में। कई बार होता है कि घर में पैसों की कमी बनी रहती है और कई बार एकदम से इतना पैसा आ जाता है कि उसका मैनेजमेंट ठीक से नहीं हो पाता।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने केलिये कांच का एक गिलास लेकर, उसमें पानी भरकर नमक मिलाएं और घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें। इसके साथ उस गिलास के पीछे की तरफ एक लाल रंग का बल्ब लगा दें, ताकि जब भी बल्ब जले तो कांच के गिलास पर सीधे रोशनी पड़े और उसमें जब भी पानी सूख जाये तो गिलास को साफ करके उसमें दोबारा नमक मिला पानी भर दें। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के बारे में | उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तुदोष जरूर दूर करेंगे।