Vastu Tips: नवरात्र पर कहीं आपने गलत दिशा में तो नहीं जलाई है अखंड ज्योति?, जानिए सही दिशा
Vastu Tips: नवरात्र पर कहीं आपने गलत दिशा में तो नहीं जलाई है अखंड ज्योति?, जानिए सही दिशा
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 08, 2021 06:40 am IST, Updated : Oct 08, 2021 01:33 pm IST
नवरात्र के दूसरे दिन वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अखंड ज्योति और पूजा सामग्री के बारे में।
Image Source : INSTAGRAM/MYHUMMINGHOMEvastu tips for navratri
नवरात्र के दूसरे दिन वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अखंड ज्योति और पूजा सामग्री के बारे में। नवरात्र के दौरान अधिकतर लोग अखंड ज्योति की स्थापना करते हैं और इसकी स्थापना के लिये वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड ज्योति की स्थापना के लिये आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में अखंड ज्योति की स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
वास्तु के अनुसार पूजा संबंधी सभी सामग्री को पूजा कक्ष के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। देवी मां को प्रसन्न करने के लिये पूजा की सारी सामग्री इसी दिशा में रखनी चाहिए।