Vastu Tips: ऑफिस से जुड़ी इन बातों का रखें खास ख्याल, हमेशा बनी रहेगी बरकत
Vastu Tips: ऑफिस से जुड़ी इन बातों का रखें खास ख्याल, हमेशा बनी रहेगी बरकत
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 19, 2021 06:58 am IST, Updated : Sep 20, 2021 10:44 am IST
रंगों की बात करें तो ऑफिस में हमेशा हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए जैसे सफेद, क्रीम या फिर हल्का पीला। जानिए ऑफिस से जुड़ी कुछ बातों के बारे में।
Image Source : PEXELS.COM Vastu Tips: ऑफिस से जुड़ी इन बातों का रखें खास ख्याल
वास्तु शास्त्र में आज जानिए ऑफिस से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। पहली बात तो ऑफिस में बॉस का कमरा कभी भी सबसे पहले नहीं होना चाहिए, यानी ऑफिस में घुसते ही बॉस का कमरा नहीं होना चाहिए। इसी से जुड़ी एक बात कि ऑफिस में अन्दर घुसते ही ठीक मेट गेट के सामने टेबल नहीं होना चाहिए। दरवाजे और टेबल के बीच थोड़ी दूरी जरूर बनाकर रखनी चाहिए।
धन के देवता का वास उत्तर दिशा में माना जाता हैं, इसलिए दुकान या ऑफिस में कैशियर के बैठने की व्यवस्था उत्तर दिशा में ही करनी चाहिए। इससे हमेशा बरकत बनी रहेगी। जबकि पानी की व्यवस्था उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए। वहीं रंगों की बात करें तो ऑफिस में हमेशा हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए जैसे सफेद, क्रीम या फिर हल्का पीला।
वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा ऑफिस से जुड़ी कुछ बातों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरुर ठीक करेंगे।