वास्तु शास्त्र: घर में लाना चाहते हैं गुडलक तो ऐसे करें श्री गणेश का श्रृंगार
वास्तु शास्त्र: घर में लाना चाहते हैं गुडलक तो ऐसे करें श्री गणेश का श्रृंगार
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 30, 2020 06:33 am IST, Updated : Jun 30, 2020 06:33 am IST
कुछ खास चीज़ों से गणेश जी की मूर्ति को सजाने पर विशेष फल मिलते हैं, आपकी इच्छा पूरी होती हैं। वे चीज़ें बहुत ही लाभदायक मानी जाती हैं।
Image Source : INSTAGRAM/NIDHI_LIFENARTवास्तु शास्त्र: घर में लाना चाहते हैं गुडलक तो ऐसे करें श्री गणेश का श्रृंगार
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गणेश जी की मूर्ति सजाने के बारे में। कुछ खास चीज़ों से गणेश जी की मूर्ति को सजाने पर विशेष फल मिलते हैं, आपकी इच्छा पूरी होती हैं। वे चीज़ें बहुत ही लाभदायक मानी जाती हैं।
आम के पत्ते
गणेश जी की मूर्ति के आस-पास आम के पत्ते रखने से आय के साधनों में कभी कमी नहीं आती। घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है।