Kite Festival 2019: गुजरात के अहमदाबाद में 30 वां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह फेस्टिवल 6 जनवरी से शुरु होकर 14 जनवरी तक चलेगा। जिससे दूसरे-दूसरे देश के लोग खींचे चले आ रहे है। आपको बता दें कि इस महोत्सव के पहले दिन ही 45 देशों के लोग के साथसाथ 545 पलंगबाजों से पेंच लगाएं। इस महोत्सव में 13 राज्यों के 1-5 और गुजरात के 19 शहरों के लिए इसमें शामिल हुए।
पतंग महोत्सव का आयोजन साबरमती रिवर फ्रंट पर किया जा रहा है। बता दें कि इस साल पहली बार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास केवडिया में भी पतंगोत्सव मनाया जाएगा।
आसमान पर छाई पतंगे ही पतंगे
महोत्सव के कारण आसमान में सिर्फ और सिर्फ पतंगे ही नजर आ रही है। आपको यहां पर विभिन्न आकार और रंग की पतंगे देखने को मिल जाएगी। बड़ी-बड़ी तितलियों से लेकर डरावने ड्रेगन, घोड़े, बैलून, फ्रूट्स और भी कई तरह की पतंगें आसमान में उड़ती हुई देखने को मिलती हैं। प्रतियोगी एक-दूसरे की पतंगों को बेशक काटते हुए नज़र आते हैं लेकिन फिर भी उनमें उत्साह का माहौल बना रहता है।