Ardhkuwari darshan: अर्धकुवारी का दर्शन करना बहुत से लोगों का सपना होता है। लोग कई बार वैष्णो माता जाते हैं लेकिन अर्धकुवारी के दर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्धकुवारी गुफा के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगती है और भक्त कई-कई दिन अर्धकुवारी में ठहर कर बिना माता के दर्शन किए लौट जाते हैं। तो, ऐसे ही भक्तों के लिए हम कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिसके जरिए शायद आप जल्दी मां के दर्शन कर पाएं। साथ ही जानेंगे कि माता की गुफा कब खुलती है और कितने समय तक बंद रहती है। पर सबसे पहले जानते हैं अर्धकुवारी का टिकट कहां मिलेगा।
अर्धकुवारी का टिकट कहां मिलेगा
अर्धकुवारी का टिकट आपको ऑनलाइन नहीं मिलेगा। आपको यहीं जाकर इसका टिकट मिलेगा। तो, आपको जाना है और अपनी यात्रा पर्ची दिखाकर एक टिकट खरीदना है। यात्रा पर्ची आप ऑनलाइन ले सकते हैं। आपसे टिकट खरीदते समय पूछा जाएगा कि आप कितने लोग हैं और फिर फिर आपको आपका नंबर मिल जाएगा। 1 टिकट नंबर पर 10 लोग जा सकते हैं।
अर्धकुवारी के दर्शन में कितना समय लगता है
अर्धकुवारी के दर्शन में लगभग 15 से 30 घंटे का इंतजार करना पड़ सकता है। कई बार ये इंतजार और बढ़ जाता है। क्योंकि बारिश और लाइट न रहने की वजह से भी स्थिति प्रभावित होती है। इसके अलावा आरती के दौरान भवन 2 से 3 घंटे के लिए सुबह और शाम बंद किया जाता है। ऐसे में दर्शन की स्पीड कम हो जाती है और फिर आपको और इंतजार करना पड़ सकता है।
Image Source : socialHow to get Ardhkuwari darshan
अर्धकुवारी में दर्शन पाने का स्मार्ट तरीका
ऐसे में आप अर्धकुवारी में दर्शन पाने का ये स्मार्ट तरीका अपना सकते हैं। जैसे कि पहले तो आप सुबह-सुबह चढ़ाई को निकलें और भवन से पहले जब अर्धकुवारी आए तो यहां रुककर टिकट लें। अब वापिस भवन की तरफ बढ़ जाएं। अब भवन और भैरव के दर्शन करने के बाद यहां लौट आएं। आपका नंबर बहुत दूर नहीं होगा। अब यहीं इंतजार करें। अगर आपका नंबर अब भी बहुत दूर है तो, इस दौरान अगर आपको जल्दी है तो उस ग्रुप को खोजें जिनमें 10 लोग न हो और उनका नंबर आपसे पहले आ जाए। इसके बाद उनमें सम्मिलित हो जाएं। इस तरह आप माता के दर्शन जल्दी कर पाएंगे।
Latest Lifestyle News