4- वरिष्ठ खिलाड़ियों से अनबन
हाल ही में बांग्लादेश के दैरे पर वनडे में हार के बाद टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ धोनी के मनमुटाव की ख़बरें खूब सुर्ख़ियों में थी। इसके पहले भी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ धोनी की अनबन की ख़बरें आती रही हैं।
2012-13 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर लक्ष्मण के साथ उनकी अनबन की ख़बरें थीं। लक्ष्मण ने हैदराबाद टेस्ट के ठीक पहले खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी हालांकि वो अपने शहर में अपना आखिरी टेस्ट खेलकर कर भी ये घोषणा कर सकते थे।
यही नहीं उस टेस्ट के दौरान लक्ष्मण ने अपने घर पार्टी में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों को बुलाया लेकिन धोनी को दावच नहीं दी। धोनी ने बाद मे कहा भी था कि उन्हें नहीं बुलाया था।
Latest Cricket News