ICC T20 Ranking : साउथ अफ्रीका को मात देकर इंग्लैंड ने हासिल की बादशाहत
ICC T20 Ranking : साउथ अफ्रीका को मात देकर इंग्लैंड ने हासिल की बादशाहत
IANS
Published : Dec 02, 2020 12:37 pm IST, Updated : Dec 02, 2020 12:37 pm IST
आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से मात दी। इसी के साथ इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 2018 से चले आ रहे टी-20 सीरीज जीतने के क्रम को जारी रखा है।
Image Source : GETTY IMAGESEngland T20 Cricket Team
केपटाउन| इंग्लैंड ने टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को हटा कर नंबर-1 टीम की कुर्सी अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा कर नंबर-1 टीम का दर्जा हासिल किया।
आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से मात दी। इसी के साथ इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 2018 से चले आ रहे टी-20 सीरीज जीतने के क्रम को जारी रखा है।
इंग्लैंड वनडे में भी नंबर-1 है जबकि टेस्ट में वो चौथे नंबर पर है।
भारत टी-20 में नंबर-3 स्थान पर है। आस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत अच्छा कर रैंकिंग में बेहतर करना चाहेगी।
बल्लेबाजों की रैकिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 99 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के डेविड मलान पहले नंबर पर कायम हैं। उनके बाद पाकिस्तान के बाबर आजम, एरॉन फिंच, लोकेश राहुल हैं।