IPL : आगामी दो सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े प्रवीण आमरे, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
IPL : आगामी दो सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े प्रवीण आमरे, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
Bhasha
Published : Jan 06, 2021 05:39 pm IST, Updated : Jan 06, 2021 05:39 pm IST
भारत की ओर से 11 टेस्ट और 37 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आमरे ने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ी और कोच के रूप में प्रभावी काम किया है।
Image Source : IPLT20IPL: Pravin Amre associated with Delhi Capitals for the next two seasons, got this big responsibility
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी दो सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स से सहायक कोच के रूप में जुड़ गए हैं। टीम ने बुधवार को यह घोषणा की। वर्ष 2014 से 2019 के बीच फ्रेंचाइजी के प्रतिभा खोज के प्रमुख रहे 52 साल के आमरे रिकी पोंटिंग की अगुआई वाले मौजूद कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में आमरे के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन का आभारी हूं कि उसने मुझे यह मौका दिया। 2020 में टीम के पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के बाद टीम से जुड़ना रोमांचक है। मैं रिकी और सभी खिलाड़ियों के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’