तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल हुए रवींद्र जडेजा, एहतियात के तौर पर घुटने का हुआ स्कैन
तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल हुए रवींद्र जडेजा, एहतियात के तौर पर घुटने का हुआ स्कैन
India TV Sports Desk
Published : Aug 29, 2021 07:33 am IST, Updated : Aug 29, 2021 03:58 pm IST
जडेजा ने तीसरे टेस्ट मैच में 32 ओवर की गेंदबाजी की थी और दोनों पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 4 और 30 रन बनाए।
Image Source : GETTY Ravindra Jadeja
भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा के घुटने का एहतियाती स्कैन शनिवार को लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एहतियाती स्कैन के लिए ले जाया गया है। जडेजा ने तीसरे टेस्ट मैच में 32 ओवर की गेंदबाजी की थी और दोनों पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 4 और 30 रन बनाए।
बुधवार को पहले दिन के खेल के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर हसीब हमीद के एक शॉट को रोकने की कोशिश करते हुए जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी।