IPL 2021 : CSK का बड़ा बयान, कहा मोइन अली ने नहीं किया था लोगो हटाने का अनुरोध
IPL 2021 : CSK का बड़ा बयान, कहा मोइन अली ने नहीं किया था लोगो हटाने का अनुरोध
IANS
Published : Apr 05, 2021 03:21 pm IST, Updated : Apr 05, 2021 03:21 pm IST
चेन्नई ने हालांकि, आईएएनएस को पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास मोइन की ओर से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया है।
Image Source : TWITTER/@CHENNAIIPLCSK's big statement, said Moeen Ali did not request to remove logo
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बताया कि उसके पास टीम के ऑलराउंडर मोइन अली की ओर से उनकी जर्सी में किसी भी लोगो को हटाने का अनुरोध नहीं आया है। अन्य ब्रैंड की तरह चेन्नई टीम की जर्सी में एसएनजे 10000 बीयर ब्रैंड का लोगो लगा है। अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार ऐसी खबर आई थी कि मोइन ने चेन्नई से उनकी जर्सी में बीयर ब्रैंड के लोगो को हटाने के लिए कहा है जिसके लिए फ्रेंचाइजी मान गया है।
मोइन ने हाल ही में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना की थी और कहा था कि धोनी उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ियों के खेल में सुधार लाते हैं।
मोइन पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के लिए खेले थे लेकिन टीम ने इस सीजन के लिए उन्हें रिलीज किया था जिसके बाद इस साल फरवरी में आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई ने मोइन को सात करोड़ रूपये में खरीदा था।