ISSF शूटिंग विश्वकप में पड़ी कोरोना की मार, तीन निशानेबाज हुए संक्रमित
ISSF शूटिंग विश्वकप में पड़ी कोरोना की मार, तीन निशानेबाज हुए संक्रमित
Bhasha
Published : Mar 20, 2021 01:07 pm IST, Updated : Mar 20, 2021 01:07 pm IST
तीनों निशानेबाज टीम होटल में पृथकवास पर हैं। उनके साथ कमरा साझा कर रहे निशानेबाजों को भी कोरोना जांच के बाद पृथकवास पर रखा गया है। उनकी जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
Image Source : GETTYShooting
नई दिल्ली| आईएसएसएफ विश्व कप में भाग ले रहे तीन निशानेबाज कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तीनों निशानेबाज टीम होटल में पृथकवास पर हैं। उनके साथ कमरा साझा कर रहे निशानेबाजों को भी कोरोना जांच के बाद पृथकवास पर रखा गया है। उनकी जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
एक सूत्र ने कहा कि इन तीन निशानेबाजों में से दो भारतीय हैं। टूर्नामेंट के लिये टीमों के आने के बाद से अब तक चार निशानेबाज संक्रमित पाये गए हैं। इससे पहले गुरूवार को एक शीर्ष अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संक्रमित पाया गया था जिसे अस्पताल भेज दिया गया है।