A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video:हिरणों की लड़ाई में शेर की हो गई दावत, यूजर बोले : घर की फूट-जगत की लूट

Video:हिरणों की लड़ाई में शेर की हो गई दावत, यूजर बोले : घर की फूट-जगत की लूट

जब घर के लोग लड़ेंगे तो बाहर के लोग पेट भरेंगे। ये कहावत जंगल से आए इस वीडियो को देखकर चरितार्थ हो जाती है। आप भी देखिए ये हैरतअंगेज वीडियो।

deer fight- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3 deer fight

कहावत है कि जब घर के लोग आपस में लड़ते हैं तो बाहर वाले फायदा उठा ले जाते हैं। इंसानी दुनिया के साथ साथ जंगल में भी यही कहावत चरितार्थ हो गई। जंगल से एक ऐसा हैरतंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसे देखकर आप रोमांच से भर उठेंगे और इसके साथ ही आपको जिंदगी के लिए एक बड़ा सबक भी मिल जाएगा। 

Viral: बेपरवाह मौत के सामने 7 घंटे तक दुबकी रही जिंदगी, कैसे बची कुत्ते की लाइफ, यूजर हुए अचंभित

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो हिरण सिर भिड़ा कर लड़ाई में लगे हैं जबकि दूसरे हिरण ये तमाशा देख रहे हैं। तभी दूर से शेर आता दिखता है, लड़ाई देख रहे हिरण शेर को आता देख भाग निकलते हैं और आपस में लड़ रहे हिरण अपनी तरफ आती मौत को देख ही नहीं पाते। तब शेर बिलकुल नजदीक आकर इनपर धावा बोलता है और एक हिरण को दबोच लेता है।

इस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर 2600 लाइक्स आ चुके हैं और करीब 50 लोग इसे अपने अकाउंट पर कोट ट्वीट कर चुके हैं।

Viral : इस शख्स के गले में घुस गई 7 इंच की जिंदा मछली, 'घुसी कैसे' ये जानकर कहेंगे 'लालच बुरी बला' !

एक यूजर ने लिखा है - घर में फूट, जगत की लूट।
एक यूजर ने लिखा है - इसे देखकर पंचतंत्र की कहानी साकार हो गई।
एक यूजर ने लिखा है - ठीक वैसे ही जैसे दो मुद्दई की लड़ाई में वकील जमकर फायदा उठाता है।
एक यूजर ने लिखा है - हर युग का सबसे बड़ा सवाल और जवाब इस वीडियो में है।
एक यूजर ने अवसरवादियों पर तंज कसा है - जब अपने जंग करेंगे तो दूसरे पेट भरेंगे। 
एक यूजर ने लिखा है - सावधानी हटी दुर्घटना घटी।