Petrol Interesting Facts : जब भी हम लोग अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पर जाते हैं तो वहां हमें दो किस्मों के पेट्रोल मिलते हैं नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें भी नॉर्मल पेट्रोल से काफी ज्यादा होती हैं। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है ? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे और साथ ही साथ आपको ये भी बताएंगे कि, इसकी कीमत नॉर्मल पेट्रोल से ज्यादा क्यों होती है।
पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में अंतर
नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर ऑक्टेन रेटिंग का होता है। दरअसल, इसका काम ये बताना होता है कि कोई ईंधन इंजन में होने वाली नॉकिंग को कितनी अच्छी तरह से रोक सकता है। आमतौर पर, प्रीमियम पेट्रोल की ऑक्टेन संख्या 91 या उससे अधिक होती है। उच्च ऑक्टेन संख्या के अलावा, प्रीमियम पेट्रोल में कुछ एडिटिव्स भी होते हैं। ये एडिटिव्स सुनिश्चित करते हैं कि इंजन सुचारू रूप से चले और उसमें कोई गंदगी जमा न हो। वहीं, नॉर्मल पेट्रोल में ऑक्टेन रेटिंग 87 होती है। साथ ही, प्रीमियम पेट्रोल के विपरीत, सामान्य पेट्रोल में कोई एडिटिव्स नहीं होते हैं। इन दो कारणों से ही सामान्य पेट्रोल की कीमत प्रीमियम पेट्रोल की तुलना में कम होती है।
प्रीमियम पेट्रोल के फायदे
गौरतलब है कि, प्रीमियम पेट्रोल में कुछ एडिटिव्स और डिटर्जेंट होते हैं, जो इंजन में कार्बन और कीचड़ बनने से रोक सकते हैं, जबकि सामान्य पेट्रोल में ऐसे कोई एडिटिव्स नहीं होते हैं। सामान्य पेट्रोल की तुलना में प्रीमियम पेट्रोल में इंजन नॉकिंग की संभावना कम होती है।प्रीमियम पेट्रोल उच्च प्रदर्शन वाली कारों के लिए आदर्श है, क्योंकि यह प्रदर्शन और दक्षता में योगदान देता है। वहीं, सामान्य पेट्रोल कम संपीड़न वाले इंजनों वाली रोजमर्रा की कारों के लिए उपयुक्त है। प्रीमियम पेट्रोल ज्यादा परफॉर्मेंस वाले या ज्यादा कम्प्रेशन वाले इंजन के लिए बनाया गया है जैसे- लग्जरी गाड़ियां और स्पोर्ट्स वाहन। संक्षेप में कहें तो प्रीमियम पेट्रोल हमेशा बेहतर माइलेज देता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; LPG समझने की गलती न करें
ट्रेनों के टॉयलेट के बाहर WC क्यों लिखा होता है, नहीं जाना तो पछताएंगे; सफर से पहले जान लें