G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई G20 समिट की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। वहीं बालीवुड की हस्तियों ने भी इसकी खुलकर तारीफ की। शाहरुख के बाद अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी पीएम मोदी के 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के दृष्टिकोण की सराहना की।
जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो चुका है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस समिट में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जी20 में भारत के योगदान की सराहना बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने की है।
जी-20 बैठक से इतर ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी ने कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की बढ़ती गतिविधियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
तुर्की ने जी-20 के शानदार आयोजन के लिए भारत की तारीफ करके पाकिस्तान और चीन का होश उड़ा दिया है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने भारत और पीएम मोदी की सराहना करने में कोई कोताही नहीं की। एर्दोगन ने इसके साथ ही भारत को अपना सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी बताया है।
जी-20 शिखर सम्मेलन से पीएम मोदी ने दुनिया को समय के अनुसार बदलते रहने का संदेश दिया है। उन्होंने विशेष तौर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को स्थाई सदस्यता में बदलाव नहीं लाने पर आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रकृति का नियम है कि जो नहीं बदलते, समय के साथ उनकी प्रासांगिकता खत्म हो जाती है।
जी-20 बैठक से इतर द्विपक्षीय वार्त में पीएम मोदी ने ब्रिटेन और कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की बढ़ती गतिविधियों का मुद्दा उठाया। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले खालिस्तानियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी चीन के महत्वाकांक्षी BRI प्रोजेक्ट से बाहर निकलना चाहती हैं। जी20 की बैठक के दौरान भारत ने कई देशों के लिए बीआरआई के समान ही नए आर्थिक गलियारे को लॉन्च करने की घोषणा की।
भारत ने G20 Summit की मेजबानी सफलता पूर्वक पूरी कर ली है। जिसमें जी-20 लीडर्स समिट डिक्लेरेशन पर पीएम मोदी का घोषणा पत्र आम सहमति से मंजूर हुआ। घोषणा पत्र में मजबूत, दीर्घकालीक, संतुलित और समावेशी विकास की बात की गई।
पीएम मोदी ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंपकर बधाई दी है। अगले साल ये कार्यक्रम ब्राजील में ही आयोजित किया जाएगा।
यूक्रेन संघर्ष पर जी-20 के घोषणा पत्र पर आम सहमति बना पाना भारत के लिए नाक का सवाल बन चुका है। चीन और रूस अपनी जिद पर अड़े थे और दूसरे तरफ यूरोप व पश्चिमी देश अपनी जिद पर। दोनों की जिद के बीच सहमति का रास्ता निकालना आसान नहीं था। मगर आखिरी वक्त में भारत ने ये कर दिखाया। इससे दुनिया में भारत का सिर ऊंचा हो गया।
भारत में जी-20 को लेकर देशभर में उत्साह बना हुआ है। ऐसे में इंडिया टीवी ने एक सवाल के जरिए जनता की राय जाननी चाही कि क्या G20 की सफल मेजबानी के बाद भारत के लिए दुनिया में और ज्यादा मौके खुल जाएंगे?
G20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने नई दिल्ली घोषणा पत्र पर जी20 के सभी देशों को सहमत कर लिया है। काफी समय से यह घोषणा पत्र काफी समय से पारित नहीं हो पा रहा था लेकिन भारत ने इस बार रूस, अमेरिका और चीन जैसे देशों को भी मना लिया है। यह भारत के लिए एक बड़ी सफलता है।
अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 में शामिल होने के बाद आज राजघाट पर पीएम मोदी के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह वियतनाम की यात्रा पर रवाना हो गए। जाने से पहले जी-20 के मंच से शनिवार को भारत से यूरोप तक इकोनॉमिक कोरिडोर बनाने का ऐलान करके बाइडेन ने चीन को बड़ा सदमा दे दिया।
जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने महात्मा गांधी को नमन किया। सभी एक साथ मिलकर राजघाट पहुंचे थे। इस मौके पर पीएम मोदी भी उनके साथ मौजूद थे।
ट्रैफिक पुलिस ने जी20 समिट के मद्देनजर दिल्ली में कंट्रोल जोन 2 लागू कर दिया है। दरअसल विदेशी मेहमान आज राजघाट जाने वाले हैं और वहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ऐसे में लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जी20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। इस बीच अगर आप दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर जाने वाले हैं तो आपको सड़क मार्ग की जानकारी होनी चाहिए।