1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. G-20 से फेमस हुए ये भारतीय व्यंजन, ब्रिटिश पीएम Rishi Sunak की पत्नी Akshata Murty भी हुईं इन 2 Dishes की कायल

G-20 से फेमस हुए ये भारतीय व्यंजन, ब्रिटिश पीएम Rishi Sunak की पत्नी Akshata Murty भी हुईं इन 2 Dishes की कायल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 11, 2023 10:23 am IST,  Updated : Sep 11, 2023 10:23 am IST

G20 Summit 2023 बेहद खास रहा। पर तमाम गंभीर चर्चाओं के बीच, दुनियाभर के नेताओं ने भारतीय व्यंजनों पर भी बात की, स्वाद चखा और इसे यादगार बना दिया।

PM Rishi Sunak wife Akshata Murthy- India TV Hindi
PM Rishi Sunak wife Akshata Murthy Image Source : SOCIAL

G20 Summit 2023 खत्म हो चुका है और दुनियाभर से आए तमाम नेता अपने देश लौट चुके हैं। लेकिन हवाओं में अब भी इसकी चर्चा है। दरअसल, इस बार G20 Summit के बाद कुछ भारतीय व्यंजन खूब फेमस हुए हैं और लोग लगातार इन पर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, G20 summit food menu इतना खास था कि कई बड़े विदेशी नेताओं और उनकी पत्नियों ने इनकी तारीफ की। जैसे कि ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति (British PM Rishi Sunak wife Akshata Murthy) ने भी कुछ डिशेज को खूब पसंद किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसे बनाने वाले भारतीय शेफ के साथ भी अपनी तस्वीरों को शेयर किया। तो, आइए जानते हैं जी-20 के दौरान कौन व्यंजन खास रहे।

G-20 से फेमस हुए ये व्यंजन-Famous dishes from g20 summit in hindi

1. एवोकाडो और बाजरा सलाद-Avocado and Pearl Millet Salad

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति (British PM Rishi Sunak wife Akshata Murthy)  ने इस डिश को सबसे ज्यादा पसंद किया और इसे हेल्दी और टेस्टी बताया। बता दें कि ये वेजिटेबल सलाद अत्यधिक स्वस्थ साबुत अनाज का उपयोग करके  शानदार तरीका से बनाया जाता है। ये टमाटर, एवोकाडो, बाजरा  और बाल्समिक सिरका एक क्लासिक कॉम्बो है।

जी-20 समिट में मेहमानों को परोसे जाएंगे खास व्यंजन, हर राज्य के खाने का होगा अपना जायका

2. ज्वार और कटहल हलीम-Jowar and Jackfruit Haleem

अक्षता मूर्ति को ज्वार और कटहल हलीम भी काफी पसंद आया। ये ज्वार, कटहल, हलीम के बीजों और तमाम मसालों और मेवा का प्रयोग करके तैयार किया जाता है। ये हाई फाइबर, प्रोटीन और कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है और इसका स्वाद तो ऐसा होता है कि आप इसे खाने के बाद बार-बार याद करेंगे।

3. पात्रम-Paatram

पात्रम एक खास डिश है जिसे बनाने के लिए फॉक्सटेल बाजरा पत्ती के कुरकुरे टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है जिनके ऊपर दही की मसालेदार चटनी जो कि दूध, गेहूं और मेवे युक्त होती है इसे मिलाकर बनाया जाता है। इसमें दही खट्टी की जगह थोड़ी मीठी होती है। 

famous dishes from g20 summit
Image Source : SOCIALfamous dishes from g20 summit

मधुबनी पेंटिंग,पटोला साड़ी से लेकर कोल्हापुरी चप्पल तक, G-20 Craft Mela में दिखेंगी पूरे भारत की कलाकृतियां

4. वनवर्णम-Vanavarnam

वनवर्णम, कटहल, ग्लेज़्ड वन मशरूम, छोटे बाजरा, करी पत्ता और केरल के लाल चावल के साथ परोसा जाता है।  ये काफी हेल्दी डिश है जिसमें फाइबर, कार्ब्स के साथ प्रोटीन भी होता है। इसे स्टार्टर के बाद मेन मेन्यू में पसोसा गया था। मेहमानों के स्वाद को काफी पसंद किया। 

5. काजू मटर मखाना-Kaju matar makhana

काजू मटर मखाना, शाही पनीर जैसी मखाने की सब्ज होती है जिसमें मटर के साथ इसे बनाया जाता है। इसमें काजू की ग्रेवी होती है और मटर और मखाने को भून कर इसमें मिलाया जाता है। इसे चावल, रोटी और पराठे के साथ खाया जा सकता है। इसके अलावा जी-20 में कश्मीरी काहवा ने भी काफी नाम कमाया और कई और व्यंजन के भी नाम रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल