1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जी-20 समिट में मेहमानों को परोसे जाएंगे खास व्यंजन, हर राज्य के खाने का होगा अपना जायका

जी-20 समिट में मेहमानों को परोसे जाएंगे खास व्यंजन, हर राज्य के खाने का होगा अपना जायका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 08, 2023 06:00 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 06:23 am IST

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए food menu में कई स्पेशल डिश हैं। जिनमें मेहमानों कुछ देसी डिलाइट्स और हर राज्य के फ्यूजन फूड का स्वाद मिलेगा।

g20 summit food menu- India TV Hindi
g20 summit food menu Image Source : SOCIAL

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली खास सजावट के साथ तैयार है। इतना ही नहीं इसमें हर राज्य की कलाकृतियों वाले क्राफ्ट बाजार के अलावा आगंतुकों के लिए एक खास भारतीय मेन्यू भी तैयार किया गया है। इस मेन्यू की खास बात ये है कि इसमें तमाम प्रकार के फूड्स हैं जो कि वेजिटेरियन हैं और इनमें मोटे अनाजों, लोकल सब्जियों  और फलों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इस खास शाही दावत की सबसे अलग चीज होगी भारतीय राज्यों से आने वाले फूड्स जिनका अपना स्वाद, रेसिपी और जायका होता है। क्या हैं ये जानते हैं इस बारे में। साथ ही जानेंगे कि हमारे देसी स्ट्रीट फूड्स में मेहमानों को क्या परोसा जाएगा।

मेहमानों को परोसा जाएगा हर राज्य का खाना

जी-20 शिखर सम्मेलन में आए मेहमानों को हर राज्य का खाना पसोसा जाएगा। इसमें बिहार का लिट्टी चोखा, बाजरे के साथ बनी राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का दाल, दक्षिण भारतीय व्यंजन उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ला, दक्षिण भारत का मसाला डोसा और मीठे में होगी जलेबी। 

मधुबनी पेंटिंग,पटोला साड़ी से लेकर कोल्हापुरी चप्पल तक, G-20 Craft Mela में दिखेंगी पूरे भारत की कलाकृतियां

देसी स्ट्रीट फूड बढ़ाएंगे जायका

देसी स्ट्रीट फूड भारत में काफी फेमस है और भारत आए मेहमानों को भी इनका स्वाद पहुंचाया जाएगा। स्ट्रीट फूड की लिस्ट में हमेशा की तरह गोलगप्पा, दही भल्ला, समोसा, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट शामिल है। इसके अलावा भी कई अन्य विकल्प होंगे जो कि देसी कई सारी रेसिपीज का फ्यूजन हो सकता है।

litti_chokha
Image Source : SOCIALlitti_chokha

इस बार जन्माष्टमी पर जाएं श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका, मनमोह लेगी सुंदरता

मोटे अनाजों से बने व्यंजन होंगे खास

ये साल मोटे अनाजों का है और दुनिया इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स मना रही है। इसलिए, इस समिट में भी आपको मोटे अनाजों से बने समोसे, पराठे, खीर और हलवा परोसा जा सकता है। तो, उम्मीद करते हैं हमारे विदेशी मेहमानों को ये व्यंजन पंसद आए और इनका जायका हमेशा याद रहे।

इन्हें भी पढ़ें-

ढाबे जैसी दाल मखनी बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी, लोग करेंगे आपकी तारीफ

मिठाइयों में मिठास लाने के लिए चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये ड्राई फ्रूट, जानें 3 रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल