भारत इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। लेकिन इस बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें शेयर कर रहे हैं। ऐसी ही एक पोस्ट का हमने फैक्ट चेक किया जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की झोपड़ियों को जी-20 के होर्डिंगों से छुपा दिया गया है।
भारत में हो रही जी20 समूह की बैठकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि यह एक बेहतर मंच है, जहां ये 20 देश एक साथ मिलकर अपने मुद्दों पर चर्चा करते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र की तुलना में एक बेहतर मंच है।
जी20 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से भी ज्यादा देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता मुलाकात और वार्ता करेंगे। पीएम ने शुक्रवार को तीन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। वहीं वो शनिवार और रविवार को भी कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत में होने वाले जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने एक लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। बतौर राष्ट्रपति यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले वह साल 2013 में भारत आये थे।
जी20 के सदस्य देशों के साथ-साथ दुनिया के कई देशों को भारत ने बतौर अतिथि आमंत्रित किया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक इंटरव्यू में जी-20 को भारत की बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि वो चाहते हैं कि यह सम्मेलन सफल हो। वहीं खालिस्तान के सवाल पर उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है।
दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इसके लिए पूरी दिल्ली में तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच विंग कमांडर गजानंद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली में होने वाली जी20 बैठक में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत आ चुके हैं। वो बैठक में शामिल होने के अलावा 10 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर के दर्शन भी करेंगे।
9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन नेताओं भारत के केंद्रीय मंत्री पालम हवाई अड्डे पर रिसीव कर रहे हैं।
दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 देशों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंच चुकी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की PM के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी होगी।
जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीक्रेट सर्विस के हवाले है। वह भारत आ रहे हैं तो उनके साथ उनकी कार का काफिला भी साथ आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भारत को इस सम्मेलन की मेजबानी करते देख खुशी हो रही है।
जी-20 में अफ्रीकी संघ को स्थाई सदस्य बनवाने के लिए अधिकांश सदस्यों की सहमति प्राप्त करके भारत ने चीन को बड़ा झटका दिया है। चीन नहीं चाहता था कि भारत की पैरवी पर अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थाई सदस्य बनाया जाए। मगर पीएम मोदी ने ये कर दिखाया है। इससे अफ्रीकी देशों में भारत और मजबूत होगा।
G20 से पहले दुनिया के सामने पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग के जरिए अपने दिल की बात रखी है। पीएम ने ब्लॉग में जी20 से लेकर दुनिया के कई मुद्दों पर दिल खोलकर अपनी बात रखी है।
G20 summit: जी-20 में आए हुए मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। ये परंपरा भारत में हमेशा से रही है। आइए, जानते हैं इस खास मौके पर चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे।
9-10 सितंबर तक चलने वाले G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है।