1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने ऐसे किया दुनियाभर के नेताओं का स्वागत, देखें वीडियो

भारत ने ऐसे किया दुनियाभर के नेताओं का स्वागत, देखें वीडियो

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 08, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 05:43 pm IST

9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन नेताओं भारत के केंद्रीय मंत्री पालम हवाई अड्डे पर रिसीव कर रहे हैं।

G20- India TV Hindi
भारत ने ऐसे किया दुनियाभर के नेताओं का स्वागत Image Source : PTI

नई दिल्ली: G20 सम्मेलन के लिए दुनियाभर के नेताओं का भारत आना जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और जापान के पीएम फुमियो किशिदा समेत कई देशो ने राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत ने इन सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत एक अलग ही अंदाज में किया।

दिल्ली में पालम हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद इन्हें केंद्रीय मंत्रियों ने रिसीव किया। वहीं एयरपोर्ट पर इनके स्वागत के लिए कई विधाओं के नृतक भी मौजूद थे, जो भारतीय नृत्य के माध्यम से इन अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। इन अतिथियों के स्वागत से जुदा हुआ एक वीडियो केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

देशों की प्रथम महिलाओं के लिए भी ख़ास इंतजाम 

9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इस बैठक में भाग लेने के लिए जी20 सदस्य देशों के प्रमुख भारत आएंगे। उनके साथ उनकी पत्नियां भी भारत आएंगी। इसको ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की तैयारियां की जा रही है। किसी भी तरह की कोई कमी ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जी20 सदस्य देशों के प्रमुखों के साथ भारत आ रही उनकी पत्नियों के लिए भी विशेष तरह की तैयारियां की जा रही है। भारत मंडपम में 9 सितंबर को एक प्रोग्राम आयोजित होगा जो मुख्य तौर पर विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुखों की पत्नियों के लिए होगा।

भारत मंडपम में होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में 'भारत की संगीत यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे देश से 78 कलाकार प्रदर्शन करने के लिए शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बाल कलाकार और विशेष रूप से विकलांग कलाकार भी हिस्सा लेंगे। इसमें पहला कार्यक्रम 6-7 के बीच होगा। इसके बाद 7-8 के दौरान होने वाले दूसरे कार्यक्रम में 'भारत वाद्य दर्शनम ' होगा। इस कार्यक्रम के दौरान कई दुर्लभ वाद्ययंत्र (Instruments) जैसे सुरबहार, जलतरंग, नलतरंग, विचित्र वीणा, रूद्र वीणा, सरस्वती वीणा, धंगली, सुंदरी, भपंग और दिलरुबा प्रदर्शित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत