1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Traffic Alert: G20 के दिल्ली के कई रास्ते बंद, नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने का ये है रूट

Delhi Traffic Alert: G20 के दिल्ली के कई रास्ते बंद, नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने का ये है रूट

 Written By: Avinash Rai
 Published : Sep 09, 2023 06:37 am IST,  Updated : Sep 09, 2023 07:15 am IST

G20 समिट के दौरान अगर आप नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने या वहां से सड़क मार्ग के जरिए आने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन रूट्स के बारे में जानकारी होना अनिवार्य है।

G20 SUMMIT Delhi Traffic Alert how to reach New Delhi Nizamuddin Railway Station- India TV Hindi
नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने का ये है रूट Image Source : PTI

Delhi Traffic Alert: G20 समिट की आज से शुरुआत हो रही है। इस मेजबानी के लिए नई दिल्ली पूरी तरह तैयार है। G20 समूह के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ चुके हैं। ऐसे में नई दिल्ली के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी कुछ चीजों पर प्रतिबंध रहेगा और थोड़े समय के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रहे हैं या वहां से आ रहे हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि आखिर किस रूट के जरिए आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो सेवा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। ऐसे में आप मेट्रो के जरिए भी रेलवे स्टेशन जा या वहां से आ सकते हैं। 

Related Stories

 

सड़क मार्ग के जरिए कैसे पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

  • दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली: यहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पहले यात्री धौला कुआं पहुंचे उसके बाद रिंग रोड-नारायणा फ्लाइओवर-मायापुरी चौक-कीर्ति नगर मेन रोड-शादीपुर फ्लाईओवर-पटेल रोड (मेन मथुरा मार्ग) से आने वाले लोग पूसा-पूसा रोड -दयाल चौक-पंचकुइयां रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-पहाड़गंज की ओर के लिए चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की ओर के लिए मिंटो रोड-भवभूति मार्ग होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
  • उत्तरी और पूर्वी दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्री पहले युधिष्ठिर सेतु-बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर से आने वाले लोग झंडेवालान-डीबी गुप्ता रोड-शीला सिनेमा रोड-पहाड़गंज ब्रिज होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रूट लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

  • दक्षिणी दिल्ली: यात्री ध्यान दें कि हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पहले धौला कुआं फ्लाईओवर जाएं। इसके बाद रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड-लोधी रोड-नीला गुम्बद-हजरत निजामुद्दीन मार्ग-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन मार्ग होत हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
  • पूर्वी दिल्ली: पुस्ता रोड/नोएडा लिंक रोड होते हुए यात्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड)-निजामुद्दीन एंट्री-II रोड का इस्तेमाल कर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
  • पश्चिमी दिल्ली: यात्री पहले पंजाबी बाग जंक्शन पहुंचे। इसके बाद महात्मा गांधी रोड (रिंग रोड)-राजा गार्डन चौक-नारायणा फ्लाईओवर-धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड-लोधी रोड-नीला गुंबद होते हुए हजरत निजामुद्दीन मार्ग पर जाएं जिसके जरिए आप हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
  • उत्तरी दिल्ली: यहां से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को पहले मुकरबा चौक जाना होगा। इसके बाद डॉ केबी हेडगेवार मार्ग (बाहरी रिंग रोड)-मजनू का टीला-चंदगी राम अखाड़ा-रिंग रोड से युधिष्ठिर सेतु की ओर बायां लूप-जीटी रोड-शास्त्री पार्क-पुस्ता रोड/नोएडा लिंक रोड-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड)-निजामुद्दीन एंट्री-II के जरिए यात्री निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

  • दक्षिण और पूर्वी दिल्ली: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए यात्रियों को पहले रिंग रोड जाना होगा। इसके बाद आश्रम चौक-सराय काले खां-दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे-नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड-युधिष्‍ठर सेतु-आईएसबीटी कश्मीरी गेट-लोथियन रोड-छत्ता रेल-एसपी मुखर्जी मार्ग-कौरिया ब्रिज होते हुए यात्री पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
  • पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली: यहां से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को पहले पंजाबी बाग जंक्शन जाना होगा। इसके बाद रानी झांसी फ्लाईओवर-लोथियन रोड-छत्ता रेल-कौरिया ब्रिज रोड होते हुए यात्री पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत