नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने नई प्लेटिना 110 एच-गियर को लॉन्च करने की घोषणा की है, जो अब तक की सबसे आरामदायक मोटरसाइकिल है। कम्फर्टेक टेक्नोलॉजी के साथ बजाज ने एच-गियर में पहली बार अतिरिक्त एवं प्रासंगिक सुविधाओं के जरिये आरामदेह सवारी के अनुभव को और बेहतर बनाया है।
Related Stories
अपनी तरह के पहले गियर-शिफ्ट-गाइड, ट्रिप मीटर तथा फ्यूल इंडिकेटर के साथ प्लेटिना 110 एच-गियर एक डिजिटल कंसोल से सुसज्जित है। गियर-शिफ्ट-गाइड चालक का मार्गदर्शन करता है, इससे बाइक हमेशा सही गियर में चलती है और झटका भी नहीं लगता है। इसमें एक अतिरिक्त हाईवे गियर भी है, जो लंबी दूरी की हाईवे राइडिंग के दौरान पिकअप व ईंधन की बचत करता है।
प्लेटिना 110 एच-गियर भारत में सभी बजाज ऑटो डीलरशिप पर 3 रंगो ब्लू डिकल्स के साथ ईबोनी ब्लैक, रॉयल बर्गंडी डिकल्स के साथ ईबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड में उपलब्ध है। ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 53,376 रुपए और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 55,373 रुपए है।