1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Bajaj Auto की कुल बिक्री नवंबर में पांच प्रतिशत बढ़ी, देश-विदेश में बेची 4,22,240 इकाई 

Bajaj Auto की कुल बिक्री नवंबर में पांच प्रतिशत बढ़ी, देश-विदेश में बेची 4,22,240 इकाई 

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 01, 2020 10:48 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 10:48 am IST

नवंबर में कंपनी का निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 2,23,307 इकाई पर पहुंच गया। नवंबर, 2019 में कंपनी ने 1,95,448 वाहनों का निर्यात किया था।

Bajaj Auto sales rise 5 pc to 4,22,240 units in Nov- India TV Hindi
Bajaj Auto sales rise 5 pc to 4,22,240 units in Nov Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री नवंबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 4,22,240 इकाई पर पहुंच गई। नवंबर, 2019 में कंपनी ने 4,03,223 वाहन बेचे थे। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री चार प्रतिशत घटकर 1,98,933 इकाई रह गई, जो पिछले साल समान महीने में 2,07,775 इकाई रही थी।

कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,84,993 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल समान महीने में 3,43,446 इकाई रही थी। हालांकि, कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 38 प्रतिशत घटकर 37,247 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 59,777 इकाई रही थी।

Bajaj Auto sales rise 5 pc to 4,22,240 units in Nov
Image Source : BAJAJ AUTOBajaj Auto sales rise 5 pc to 4,22,240 units in Nov

Bajaj Auto sales rise 5 pc to 4,22,240 units in Nov
Image Source : BAJAJ AUTOBajaj Auto sales rise 5 pc to 4,22,240 units in Nov

नवंबर में कंपनी का निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 2,23,307 इकाई पर पहुंच गया। नवंबर, 2019 में कंपनी ने 1,95,448 वाहनों का निर्यात किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा