1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बीएमडब्ल्यू ने भारत में पेश की 8-सीरीज ग्रैन कूपे, एम-8 कूपे

बीएमडब्ल्यू ने भारत में पेश की 8-सीरीज ग्रैन कूपे, एम-8 कूपे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 02:37 pm IST,  Updated : May 08, 2020 02:37 pm IST

लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार को अपनी 8-सीरीज ग्रैन कूपे और एम-8 कूपे भारतीय बाजार में पेश कर दी। इनकी कीमत क्रमश: 1.3 करोड़ रुपये और 2.15 करोड़ रुपये है। 

BMW launches 8 Series Gran Coupe, M8 Coupe in India - India TV Hindi
BMW launches 8 Series Gran Coupe, M8 Coupe in India  Image Source : @TWITTER

नयी दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार को अपनी 8-सीरीज ग्रैन कूपे और एम-8 कूपे भारतीय बाजार में पेश कर दी। इनकी कीमत क्रमश: 1.3 करोड़ रुपये और 2.15 करोड़ रुपये है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 8-सीरीज ग्रैन कूपे में तीन लीटर का छह सिलेंडर वाला बीएस-6 पेट्रोल इंजन है। यह बीएमडब्ल्यू द्वारा अब तक बनायी गयी सबसे लक्जरी स्पोर्ट्स कार है।

BMW 840i Gran Coupe
Image Source : @TWITTERBMW 840i Gran Coupe

कंपनी ने इसे दो वैरिएंट बीएमडब्ल्यू 840आई ग्रैन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840 आई ग्रैन कूपे (एम स्पोर्ट) में पेश किया है। इनकी कीमत क्रमश: 1.3 करोड़ रुपये और 1.55 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने एम-8 कूपे भी बाजार में उतारी है। इसमें चार लीटर का आठ सिलेंडर वाला ‘ट्विन पावर) टर्बो इंजन है। इसकी कीमत 2.15 करोड़ रुपये है। यह मॉडल ऑर्डर पर कंपनी के डीलर के पास उपलब्ध होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा