1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय कंपनियों ने QIP से पैसा जुटाने में बना दिया रिकॉर्ड, नवंबर तक 1 लाख करोड़ रुपये के पार गई रकम

भारतीय कंपनियों ने QIP से पैसा जुटाने में बना दिया रिकॉर्ड, नवंबर तक 1 लाख करोड़ रुपये के पार गई रकम

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 15, 2024 11:11 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 11:11 pm IST

आंकड़ों के अनुसार, इस साल नवंबर तक 82 कंपनियों ने क्यूआईपी जारी करके पूंजी बाजार में प्रवेश किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में केवल 35 कंपनियों ने 38,220 करोड़ रुपये जुटाए थे।

योग्य संस्थागत नियोजन- India TV Hindi
योग्य संस्थागत नियोजन Image Source : FILE

योग्य संस्थागत नियोजन (QIP) के माध्यम से धन जुटाने के मामले में 2024 अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। क्यूआईपी के माध्यम से जुटाई गई राशि पहली बार किसी कैलेंडर वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई, जो मजबूत शेयर बाजार की स्थिति और उच्च मूल्यांकन से प्रेरित है। प्राइम डेटाबेस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने नवंबर तक क्यूआईपी के माध्यम से 1,21,321 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पिछले कैलेंडर वर्ष में जुटाए गए 52,350 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना से अधिक है।

82 कंपनियों ने QIP जारी कर मनी मार्केट में एंट्री ली

विश्लेषकों ने कहा कि तेज ग्रोथ से पता चलता है कि बाजार की मजबूती इस वृद्धि को चलाने वाला एक प्रमुख कारक रहा है, क्योंकि कंपनियां योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से पूंजी जुटाना जारी रखेंगी। आंकड़ों के अनुसार, इस साल नवंबर तक 82 कंपनियों ने क्यूआईपी जारी करके पूंजी बाजार में प्रवेश किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में केवल 35 कंपनियों ने 38,220 करोड़ रुपये जुटाए थे। क्यूआईपी संस्थागत निवेशकों से धन जुटाने के सबसे तेज उत्पादों में से एक है। इसे लिस्टेड कंपनियों और निवेश ट्रस्टों के लिए डिजायन किया गया है, जो उन्हें बाजार नियामकों को कोई निर्गम-पूर्व फाइलिंग जमा करने की आवश्यकता के बिना संस्थागत निवेशकों से जल्दी से धन जुटाने की अनुमति देता है। इसके बाद अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और वरुण बेवरेजेज का स्थान रहा, जिन्होंने क्रमशः 8,373 करोड़ रुपये और 7,500 करोड़ रुपये जुटाए।

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने जुटाए 6,438 करोड़ रुपये

वर्ष 2024 के दौरान अन्य महत्वपूर्ण क्यूआईपी लेन-देन में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल द्वारा 6,438 करोड़ रुपये, गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा 6,000 करोड़ रुपये और केईआई इंडस्ट्रीज द्वारा 2,000 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स भी उन कंपनियों में शामिल थीं, जिन्होंने अपने वित्तीय भंडार को मजबूत करने के लिए क्यूआईपी मार्ग के माध्यम से पूंजी जुटाई। प्राइम डेटाबेस के अनुसार, वित्तीय सेवा कंपनी जेएम फाइनेंशियल क्यूआईपी लेनदेन के लिए शीर्ष लीड मैनेजर के रूप में उभरी, क्योंकि इसने 16 निर्गमों को संभाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा