1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD में पैसा जमा करने वालों के लिए गुड न्यूज, Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें; चेक करें नए रेट्स

FD में पैसा जमा करने वालों के लिए गुड न्यूज, Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें; चेक करें नए रेट्स

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 27, 2026 07:47 am IST,  Updated : Oct 27, 2026 07:48 am IST

इंडियन बैंक ने अपनी दो खास FD स्कीमों पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरें 23 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि, बैंक ने बाकी अवधि वाली FD पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Indian Bank ने FD की ब्याज दरों...- India TV Hindi
Indian Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव Image Source : PTI

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाकर सुरक्षित रिटर्न पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पब्लिक सेक्टर का बैंक इंडियन बैंक ने अपनी दो खास FD स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 555 दिन और 777 दिन की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें 0.15 प्रतिशत यानी 15 बेसिस पॉइंट बढ़ाई हैं। इसके अलावा, बैंक की दूसरी एफडी अवधि की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 23 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं।

555 दिन और 777 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

इंडियन बैंक ने अपनी इंड ग्रो और इंड प्रॉस्पर नाम की स्पेशल एफडी स्कीम्स की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। नई दरों के बाद सामान्य ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा।

FD स्कीम पुरानी ब्याज दर नई ब्याज दर
555 की इंड ग्रो 6:65% 6:80%
777 की इंड प्रॉस्पर 6:60% 6:75%

ये दरें सामान्य ग्राहकों के लिए सालाना आधार पर हैं। निवेश करने से पहले बैंक से योजना की मौजूदा शर्तों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा फायदा

इंडियन बैंक अपनी इन खास एफडी योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजंस यानी अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलता है। इस हिसाब से 555 दिन की इंड ग्रो FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.55 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल सकता है। वहीं, 777 दिन की इंड प्रॉस्पर FD पर ये दरें क्रमशः 7.25 प्रतिशत और 7.50 प्रतिशत होंगी।

Indian Bank की FD की ब्याज दरें
Image Source : INDIAN BANK OFFICIAL WEBSITEIndian Bank की FD की ब्याज दरें

FD में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी में पैसा लगाने से पहले यह देखना जरूरी है कि आप कितने समय तक रकम को निवेश में रख सकते हैं। अगर मैच्योरिटी से पहले पैसे की जरूरत पड़ सकती है, तो समय से पहले निकासी के नियम जरूर जांचें। कुछ एफडी में समय से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी लग सकती है या ब्याज दोबारा तय किया जा सकता है। इसके अलावा, एफडी से मिलने वाला ब्याज आपकी लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स के दायरे में आता है। तय सीमा से ज्यादा ब्याज मिलने पर टीडीएस भी कट सकता है।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- SBI ने लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब बढ़ सकती है आपकी EMI; चेक करें नई रेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।