1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बचे हैं चंद दिन, ऐसे करें अप्लाई

सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बचे हैं चंद दिन, ऐसे करें अप्लाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 09:24 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 09:24 am IST

दिल्ली में एक नवंबर यानि आज से गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) और कलर कोड स्टिकर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बचे हैं चंद दिन, जल्द कटना शुरू हो जाएगा चालान- India TV Hindi
सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बचे हैं चंद दिन, जल्द कटना शुरू हो जाएगा चालान Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में एक नवंबर यानि आज से गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) और कलर कोड स्टिकर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोड स्टिकर गाड़ी पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख है। 30 नवंबर तक दिल्ली रजिस्टर्ड सभी गाड़ियों पर HSRP और कलर कोड स्टिकर लगाना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं होता है गाड़ी का चालान हो सकता है।

HSRP लगवानी जरूरी है

नई गाड़ियों में यह दोनों चीजें शोरूम से लगकर ही मिलेंगी लेकिन पुरानी गाड़ियों पर (जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोड स्टिकर) नहीं है, उनपर यह दोनों चीजें गाड़ी के मालिक को लगवानी होंगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की होम डिलीवरी की भी सुविधा दी है। दिल्ली के 264 कार डीलर्स और 300 से ज्यादा वर्कशॉप्स पर यह नंबर प्लेट और स्टिकर लगवाने की सुविधा है।

ऑनलाइन पंजीकरण कराएं

हालांकि, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने उच्च-सुरक्षा नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है, जिससे दिल्ली के निवासियों के लिए यह आसान हो गया है। कार मालिक दिल्ली के परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और आवश्यक क्रेडेंशियल्स को भरकर नंबर प्लेट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

  1. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए यूजर्स को bookmyhsrp.com पर जाकर रजिस्टर करवाना होगा। 
  2. अब उपयोगकर्ताओं को प्राइवेट और सार्वजनिक परिवहन के विकल्प के बीच चयन करना होगा। 
  3. वाहन मालिक को ईंधन प्रकार- पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, सीएनजी में से किसी एक को चुनना होगा।
  4. अब वाहन श्रेणी में, आपको कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल, ऑटो, आदि जैसे विकल्प चुनने होंगे।
  5. कार मालिक को अपने वाहन का ब्रांड कौनसा है उसकी जानकारी भी भरनी होगी।
  6. अब आपको राज्यों के लिए विकल्प चुनना होगा जिसके बाद आपको डीलर विवरण दिखाई देगा।
  7. इस स्टेप के दौरान गांडी का पंजीकरण संख्या, पंजीकरण तिथि, इंजन नंबर, चेसिस नंबर आदि भरना होगा। 
  8. इस स्टेप में गांड़ी के मालिक का विवरण भरना होगा। उसमें उसका व्यक्तिगत विवरण जैसे मोबाइल नंबर, पता शामिल होगा।
  9. अब आपको वाहन की बुकिंग जैसे दिन, समय आदि का विवरण फीड करना होगा।
  10. जब आप सभी जानकारी भरना समाप्त कर लेते हैं, उसके बाद आप पैसे के पैमेंट के लिए आगे बढ़ेंगे। प्रक्रिया पूरी करने पर एक ओटीपी अपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। 

ऑफलाइन भी चल रहा है काम

कुछ डीलर इस सेवा को ऑफलाइन भी उपलब्ध करा रहे हैं, जहां ग्राहकों से फोर व्हिलर्स वाहन के लिए 600-1100 रुपए, दोपहिया वाहनों के लिए 300-400 रुपए लिए जा रहे है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कहा है कि अप्रैल 2019 से पहले दिल्ली में पंजीकृत वाहनों को उच्च-सुरक्षा पंजीकरण संख्या प्लेट (HSRP) और रंग-कोडित ईंधन स्टिकर स्थापित करना होगा। दिल्ली सरकार के फैसले के बाद HSRP के लिए आवेदन बहुत बढ़ गए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Car