1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti Suzuki ने लीथियम आयन बैटरी के साथ नई Ciaz को किया लॉन्च, कीमत 8.19 लाख रुपए से शुरू

Maruti Suzuki ने लीथियम आयन बैटरी के साथ नई Ciaz को किया लॉन्च, कीमत 8.19 लाख रुपए से शुरू

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 20, 2018 03:15 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 03:19 pm IST

नई Ciaz में पुराने मॉडल के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा पावर और 6 प्रतिशत अधिक टॉर्क होगा। नई Ciaz के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का K15- पेट्रोल इंजन लगा हुआ है।

Maruti Suzuki rolls out the New Ciaz with new 1.5 litre Petrol Engine - India TV Hindi
Maruti Suzuki rolls out the New Ciaz with new 1.5 litre Petrol Engine 

नई दिल्ली। देश की बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय कार Ciaz का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। सोमवार को कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नई Ciaz को नई हाइब्रिड लीथियम ऑयन बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। नई Ciaz में पुराने मॉडल के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा पावर और 6 प्रतिशत अधिक टॉर्क होगा। नई Ciaz के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का K15- पेट्रोल इंजन लगा हुआ है।

शानदार एक्सटीरियर

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नई Ciaz का एक्सटीरियर शानदार है, कार के सामने नई ग्रिल और नया बंपर दिया हुआ है। एलईडी प्रोजेक्टर हेड लैंप लगाए गए हैं, धुंध के समय बेहतर ड्राइव के लिए एलईडी फॉग लैंप दिया हुआ है जिसे क्रोम के साथ गार्निश किया गया है। कार में ग्रे फिनिश के साथ 16 इंच के एलाय व्हील दिए हुए हैं। कंपनी ने इस गाड़ी को 7 अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया है।

ये है प्राइस

कीमत की बात करें तो नई Ciaz के पेट्रोल वेरिएंट का बेस प्राइस 8.19 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट का बेस प्राइस 9.19 लाख रुपए रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में टॉप मॉडल 9.97 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट में 10.97 लाख रुपए है। सभी प्राइस बैंग्लुरू के एक्स शोरूम प्राइस हैं।

Maruti Suzuki New Ciaz Price
Maruti Suzuki New Ciaz Price

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा