1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG Motor ने बंद की Hector की बुकिंग, 2019 के लिए बिक्री का आंकड़ा किया पूरा

MG Motor ने बंद की Hector की बुकिंग, 2019 के लिए बिक्री का आंकड़ा किया पूरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 18, 2019 02:04 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 02:04 pm IST

टॉप टू वेरिएंट्स स्मार्ट और शार्प की सबसे ज्यादा डिमांड है और 50 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए मिले हैं।

MG Motor stops Hector bookings, sold out for 2019- India TV Hindi
MG Motor stops Hector bookings, sold out for 2019 Image Source : MG MOTOR STOPS HECTOR BOO

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया ने अपनी हाल में पेश एसयूवी हेक्टर की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी है। कंपनी को इस वाहन के लिए अब तक 21,000 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं। चालू कैलेंडर साल के लिए कंपनी का बिक्री आंकड़ा पूरा हो चुका है। एमजी मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि कंपनी अक्टूबर से नई एसयूवी का उत्पादन बढ़ाकर 3,000 इकाई प्रति माह करेगी, जिससे अगले कुछ माह के दौरान बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। 

एमजी मोटर के गुजरात के हलोल कारखाने की वर्तमान उत्पादन क्षमता 2,000 इकाई प्रति माह है। हेक्टर की बुकिंग चार जून से शुरू हुई थी। उसके बाद से कंपनी को हेक्टर के लिए 21,000 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने कहा कि हेक्टर की बुकिंग दोबारा खोलने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। पिछले महीने पेश हेक्टर की कीमत 12.18 लाख रुपए से 16.88 लाख रुपए के बीच है।  

एमजी मोटर इंडिया के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा कि हमारे पहले उत्‍पाद एमजी हेक्‍टर को बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है और हम इस तरह की अधिक शुरुआती मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए हम अपनी बुकिंग को अस्‍थायी तौर पर बंद कर रहे हैा और इससे हमें समय पर ऑर्डर की डिलीवरी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि गुणवत्‍ता से समझौता किए बिना धीरे-धीरे उत्‍पादन बढ़ाने के लिए हम उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि उसकी योजना इस साल अक्‍टूबर से हेक्‍टर का उत्‍पादन बढ़ाकर 3,000 यूनिट प्रति माह करने की है। टॉप टू वेरिएंट्स स्‍मार्ट और शार्प की सबसे ज्‍यादा डिमांड है और 50 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा