1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च की कई नए फीचर्स के साथ अपनी नई Tigor, कीमत है इसकी 5.20 लाख रुपए से शुरू

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च की कई नए फीचर्स के साथ अपनी नई Tigor, कीमत है इसकी 5.20 लाख रुपए से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 11:43 pm IST

टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान टिगोर का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्‍च किया है।

All New Tata Tigor- India TV Hindi
All New Tata Tigor Image Source : ALL NEW TATA TIGOR

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान टिगोर का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्‍च किया है। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपए से शुरू होगी और इसका टॉप मॉडल 7.38 लाख रुपए में आएगा।

नई टिगोर के पेट्रोल वेरिएंट्स का दाम 5.20 लाख रुपए से शुरू होकर 6.65 लाख रुपए तक है। वहीं डीजल वेरिएंट्स का दाम 6.09 लाख रुपए से शुरू होगा और इसका टॉप मॉडल 7.38 लाख रुपए में आएगा।

टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुंटेर बुशशेक ने कहा कि ऐसे उपभोक्‍ता जो बेहतर मूल्‍य पर बोल्‍ड और आकर्षक लुक के साथ प्रीमियम प्रोडक्‍ट चाहते हैं, उनके लिए कॉम्‍पैक्‍ट सेडान सेगमेंट बहुत महत्‍वपूर्ण है।

उन्‍होंने आगे कहा कि कंपनी को पूरा भरोसा है कि नई टिगोर इस ब्रांड के प्रति आकर्षण को बढ़ाएगी और यात्री वाहन में वृद्धि की यात्रा को आगे बढ़ाएगी। नई टिगोर के पेट्रोल वेरिएंट्स में 1.2 लीटर इंजन लगा हुआ है, जबकि डीजल वेरिएंट्स में 1.05 लीटर पावरट्रेन इंजन का इस्‍तेमाल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा