1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा की ऑटोमैटिक कारों पर शुरू हुआ बेमिसाल ऑफर, मिल रहा है 93000 रुपए तक डिस्‍काउंट

टाटा की ऑटोमैटिक कारों पर शुरू हुआ बेमिसाल ऑफर, मिल रहा है 93000 रुपए तक डिस्‍काउंट

 Published : Aug 08, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 02:03 pm IST

नई कार खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। अगस्‍त के महीने में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स शानदार डिस्‍काउंट ऑफर लेकर आई है।

tata motors- India TV Hindi
tata motors

नई दिल्‍ली। नई कार खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। अगस्‍त के महीने में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स शानदार डिस्‍काउंट ऑफर लेकर आई है। इसके तहत आप टाटा की पैसेंजर कारों पर भारी डिस्‍काउंट पा सकते हैं। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स की ओर से यह डिस्‍काउंट कंपनी की ऑटोमैटिक कारों पर दिया जा रहा है। कंपनी अगस्‍त के दौरान कारों पर 93000 रुपए तक के आकर्षक फायदे दे रही है। इसके लिए कंपनी ने क्‍लच से ‘आजादी’ नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। जिसमें टाटा द्वारा हाल में लॉन्‍च की गई सभी कारों को शामिल किया गया है।

कंपनी के ऑफर की बात करें तो इसमें टाटा की चार ऑटोमैटिक कारों को शामिल किया गया है। चारों कारें हाइपर ड्राइव तकनीक से लैस हैं। कंपनी के मुताबिक हाइपर ड्राइव तकनीक की मदद से आप झंझट मुक्‍त ड्राइविंग का आनंद उठा सकते हैं वह भी माइलेज से समझौता किए बिना। इन कारों में मल्‍टी ड्राइव मोड दिए गए हैं। साथ ही ये कारें अपनी श्रेणी के सबसे बेहतर सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं। इसमें 6 एयरबैग और एबीएस एवं ईबीडी की सुविधा दी गई है।

इस ऑफर के तहत टाटा की हैक्‍सा पर सबसे ज्‍यादा 93000 रुपए का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। बाजार में हैक्‍सा की कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं कंपनी की सेडान कार टिगोर पर भी कंपनी 53000 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है। इसकी कीमत 4.84 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं हैचबैक कार टियागो पर भी कंपनी की ओर से 37000 रुपए का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। टियागो के बेस वेरिएंट की कीमत 3.35 लाख रुपए से शुरू होगी। टाटा की कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी नेक्‍सन पर 57000 रुपए की छूट है। यह कार 6.16 के बेस प्राइज के साथ बाजार में मौजूद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा