1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने कमर्शियल गाड़ियों पर 6 साल की वारंटी का ऐलान किया

टाटा मोटर्स ने कमर्शियल गाड़ियों पर 6 साल की वारंटी का ऐलान किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 04, 2018 09:11 am IST,  Updated : Jan 04, 2018 09:11 am IST

कंपनी की व्यावसायिक वाहन कारोबार इकाई के प्रमुख गिरीश वाघ ने कहा कि छह साल की वारंटी उद्योग जगत में एक और सर्वप्रथम शुरुआत है

Tata Motors- India TV Hindi
Tata Motors offers 6 yrs warranty for commercial vehicles

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मध्यम व भारी व्यावसायिक वाहनों पर छह साल की वारंटी देने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने जारी बयान में दावा किया कि वह ट्रैक्टर, ट्रेलर, मल्टी एक्सल ट्रक व टिपर समेत सभी मध्यम एवं भारी वाहनों पर छह साल की वारंटी देने वाली पहली कंपनी है।

कंपनी की व्यावसायिक वाहन कारोबार इकाई के प्रमुख गिरीश वाघ ने कहा, ‘‘छह साल की वारंटी उद्योग जगत में एक और सर्वप्रथम शुरुआत है। हम मध्यम एवं भारी वाहनों के लिए इस ऑफर की पेशकश कर उत्साहित हैं।’’ टाटा मोटर्स के मुताबिक वह देश की ऐसी पहली कंपनी है जिसने मीडियम और हैवी कमर्शियल गाड़ियों पर 6 साल की वारंटी का ऐलान किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा