1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. EV की दुनिया में बड़ा तहलका मचाएंगे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने खरीदी ये बड़ी कंपनी

EV की दुनिया में बड़ा तहलका मचाएंगे मुकेश अंबानी, रिलायंस ने खरीदी ये बड़ी कंपनी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 10, 2022 05:50 pm IST,  Updated : Feb 10, 2022 05:50 pm IST

रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (आरएनईएल) ने अल्टिग्रीन के साथ 100 रुपये के अंकित मूल्य के 34,000 श्रृंखला-ए शेयरों के अधिग्रहण के लिए करार किया है

Mukesh Ambani- India TV Hindi
Mukesh Ambani Image Source : FORTUNE INDIA

Highlights

  • मुकेश अंबानी तेल, मोबाइल इंटरनेट के बाद अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी अल्टिग्रीन प्रॉपल्जन लैब्स प्राइवेट लि.में 50.16
  • मुकेश अंबानी चीन की लीथियम आयन बैटरी के मुकाबले में सोडियम बैटरी के निर्माण में कदम रख चुके हैं

नयी दिल्ली। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी तेल, मोबाइल इंटरनेट के बाद अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी एवं समाधान कंपनी अल्टिग्रीन प्रॉपल्जन लैब्स प्राइवेट लि.में 50.16 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी ली है। इससे पहले मुकेश अंबानी चीन की लीथियम आयन बैटरी के मुकाबले में सोडियम बैटरी के निर्माण में कदम रख चुके हैं। 

रिलायंस ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा,‘‘कंपनी की पूर्ण अनुषंगी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (आरएनईएल) ने अल्टिग्रीन के साथ 100 रुपये के अंकित मूल्य के 34,000 श्रृंखला-ए शेयरों के अधिग्रहण के लिए करार किया है। यह सौदा 50.16 करोड़ रुपये का है।’’ 

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस निवेश के बदले उसे कितनी इक्विटी हिस्सेदारी हासिल हुई। यह लेनदेन मार्च 2022 में पूरा होगा। बेंगलुरु की अल्टिग्रीन इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी और समाधान प्रदाता कंपनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

RIL