1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आपकी सेहत को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अगली पीढ़ी की तकनीक इस्तेमाल करेगा FSSAI

आपकी सेहत को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अगली पीढ़ी की तकनीक इस्तेमाल करेगा FSSAI

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 28, 2021 08:55 am IST,  Updated : Jul 28, 2021 08:55 am IST

एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सूचना रिकॉर्डिंग की प्रणाली (ब्लॉकचेन) और मशीन लर्निंग जैसे अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की संभावना तलाश रहा है।

आपकी सेहत को लेकर...- India TV Hindi
आपकी सेहत को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम, खाद्य सुरक्षा के लिए अगली पीढ़ी की तकनीक इस्तेमाल करेगा FSSAI Image Source : AP

नयी दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मंगलवार को कहा कि वह खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सूचना रिकॉर्डिंग की प्रणाली (ब्लॉकचेन) और मशीन लर्निंग जैसे अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की संभावना तलाश रहा है। 

एफएसएसएआई के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण सिंघल ने कहा कि महामारी ने नियामक द्वारा नियमित तौर पर किये जाने निरीक्षण के कई पहलुओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इसलिए इस तरह की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ये निरीक्षण आवश्यक हैं। 

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने उद्योग और शोधकर्ताओं से इस तरह के सरल उपकरणों के साथ आने का आग्रह किया जिनका नियामक उपयोग कर सके। सिंघल ने कहा, खाद्य नियामक सही जानकारी रखने के लिए ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग जैसे प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की संभावनाओं की खोज कर रहा है।’’ 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा