1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे ने कमाई का निकाला नया तरीका, अब 64 फीसदी बड़ा होगा रिजर्वेशन टिकट

रेलवे ने कमाई का निकाला नया तरीका, अब 64 फीसदी बड़ा होगा रिजर्वेशन टिकट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 08, 2016 09:27 am IST,  Updated : May 08, 2016 09:28 am IST

रेलवे ने काउंटर से मिलने वाले रिजर्वेशन टिकटों का साइज बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला रेलवे ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किया है।

Something New: रेलवे ने कमाई का निकाला नया तरीका, अब 64 फीसदी बड़ा होगा रिजर्वेशन टिकट- India TV Hindi
Something New: रेलवे ने कमाई का निकाला नया तरीका, अब 64 फीसदी बड़ा होगा रिजर्वेशन टिकट

नई दिल्ली। रेलवे ने काउंटर से मिलने वाले रिजर्वेशन टिकटों का साइज बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला रेलवे ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किया है। रेलवे बोर्ड ने टिकटों का आकार 64 फीसदी बड़ा करने की घोषणा की है। यह केवल काउंटर से लिए गए रिजर्वेशन टिकटों पर ही लागू होगा। टिकट बड़ा होने से यात्रियों को उस पर लिखे हेल्पलाइन नंबर भी स्पष्ट नजर आएंगे और विज्ञापन आसानी से प्रिंट हो सकेंगे। वहीं रेलवे विज्ञापन देने वाली कंपनी को ही इसकी छपाई की भी जिम्मेदारी देगी।

ये होंगे बदलाव

नया टिकट पूरी तरह से कलरफुल होगा। टिकट का साइज बढ़ने से यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर साफ दिखाई देगा। विज्ञापन प्रिंट होने के कारण ये नंबर स्पष्ट नजर नहीं आते है। टिकट में नीचे की ओर रैंडम नंबर, विंडो नंबर, कैटरिंग की शिकायत, इंक्वायरी नंबर व पैसेंजर सिक्योरिटी नंबर होते है। हालांकि यात्रियों का कहना है कि मौजूदा टिकट संभालना ही मुश्किल काम है ऐसे में साइज बड़ा होने से परेशानियां और बढ़ेंगी।

तस्‍वीरों में देखिए टैल्‍गो ट्रेन को

Talgo high speed train

1 (47)IndiaTV Paisa

4 (36)IndiaTV Paisa

5 (32)IndiaTV Paisa

6 (22)IndiaTV Paisa

2 (40)IndiaTV Paisa

3 (38)IndiaTV Paisa

7 (12)IndiaTV Paisa

8 (11)IndiaTV Paisa

9 (6)IndiaTV Paisa

10 (7)IndiaTV Paisa

तीन सेंटीमीटर बढ़ेगी लंबाई-चौड़ाई

नई व्यवस्था में आरक्षित टिकट का आकार 15.6 सेंटीमीटर लंबा और 9.6 सेंटीमीटर चौड़ा हो जाएगा। वर्तमान में टिकट का आकार 12.7 सेंटीमीटर लंबा और 7.2 सेंटीमीटर चौड़ा होता है। रेलवे बोर्ड ने जोन को भेजे पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि टिकट के 30 फीसदी हिस्‍से में यात्रियों से संबंधित सूचनाएं होंगी। शेष 70 फीसदी जगह पर विज्ञापन होगा। बढ़े हुए साइज को विज्ञापन से कवर किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल मुख्यालय को पत्र भेजकर बढ़े स्पेस का इस्तेमाल विज्ञापन से भरने को कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा