1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सिर्फ एक SMS या मिस्ड कॉल से आप चेक कर सकते हैं अपना PF balance, जान लीजिए तरीका

सिर्फ एक SMS या मिस्ड कॉल से आप चेक कर सकते हैं अपना PF balance, जान लीजिए तरीका

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 06, 2024 02:50 pm IST,  Updated : May 06, 2024 02:50 pm IST

How to check EPF balance : ईपीएफओ मेंबर 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर भी अपने ईपीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं।

पीएफ अकाउंट का बैलेंस...- India TV Hindi
पीएफ अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक करें Image Source : FILE

How to check EPF balance : क्या आपको अपने पीएफ खाते का बैलेंस पता है? क्या आप समय-समय पर इसे चेक करते रहते हैं? ज्यादातर ईपीएफओ मेंबर सही तरीका पता नहीं होने के चलते अपने पीएफ खाते का बैलेंस नहीं जान पाते हैं। जबकि अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना बहुत आसान है। ईपीएफओ मेंबर चार आसान तरीकों से अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं। आप उमंग ऐप के जरिए, ईपीएफओ पोर्टल के जरिए, मिस्ड कॉल के जरिए या एसएमएस के माध्यम से अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

EPFO पोर्टल के जरिए ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

EPFO वेबसाइट पर जाकर employees सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाया जाएगा। किसी भी पीएफ ट्रांसफर का टोटल और जमा हुए पीएफ ब्याज की राशि भी दिख जाएगी। ईपीएफ बैलेंस को पासबुक में भी देखा जा सकता है।

एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

आप 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर भी अपने ईपीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। ENG यहां पर अंग्रेजी को दर्शाता है। अगर आप किसी दूसरी भाषा में जानना चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें।

मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ खातों का बैंलेंस दिख जाएगा।

उमंग ऐप से ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

उमंग ऐप से भी कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। सरकार ने नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए उमंग ऐप जारी किया था। उमंग ऐप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं, अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा