1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेपी इंफ्राटेक के वित्‍तीय कर्जदाताओं और मकान खरीदारों ने NBCC की बोली को दी अपनी मंजूरी

जेपी इंफ्राटेक के वित्‍तीय कर्जदाताओं और मकान खरीदारों ने NBCC की बोली को दी अपनी मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 17, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 06:11 pm IST

एनबीसीसी की समाधान योजना को कर्जदाताओं की समिति ने 97.36 प्रतिशत मतदान से मंजूरी दे दी है।

Jaypee Infra Lenders, home buyers approve NBCC's bid- India TV Hindi
Jaypee Infra Lenders, home buyers approve NBCC's bid

नई दिल्ली। जेपी इंफ्राटेक के वित्तीय कर्जदाताओं ने सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी की कर्ज में डूबी रीयल्टी कंपनी को ऋण शोधन प्रक्रिया के तहत खरीदने के लिए बोली को मंजूरी दे दी है। वित्तीय कर्जदाताओं में बैंक तथा मकान खरीदार शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि एनबीसीसी की समाधान योजना को कर्जदाताओं की समिति ने 97.36 प्रतिशत मतदान से मंजूरी दे दी है। यह जेपी इंफ्राटेक के लिए खरीदार तलाशने को लेकर बोली प्रक्रिया का तीसरा दौर है।

जेपी इंफ्राटेक के खिलाफ कंपनी ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में अगस्त 2017 में गई थी। मामले के सफल समाधान से 20,000 मकान खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी। ये मकान खरीदार कई साल से जेपी इंफ्राटेक की नोएडा और ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में शुरू की गई विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में फंसे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा