1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोटक महिंद्रा ग्रुप का ऐलान, कर्मचारियों और परिवारों के कोरोना टेस्ट का खर्च उठाएंगे

कोटक महिंद्रा ग्रुप का ऐलान, कर्मचारियों और परिवारों के कोरोना टेस्ट का खर्च उठाएंगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 26, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 06:23 pm IST

ग्रुप ने संक्रमण का खतरा देखते हुए ऑफिस का समय भी घटा दिया है।

Kotak Mahindra Bank- India TV Hindi
Kotak Mahindra Bank Image Source : FILE PTI

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी कोटक महिंद्रा समूह ने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच का खर्च उठाने की घोषणा की है।  समूह कोटक महिंद्रा बैंक का संचालन करता है। इस समूह में अभी करीब 60 हजार लोग काम करते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऐसे सभी कर्मचारी तथा उनके करीबी परिजन, जिन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराने का परामर्श दिया गया है, अगर वो निजी लैब से परीक्षण करवाते हैं तो कंपनी उनकी जांच के खर्च का वहन करेगी।

सरकार ने इसी सप्ताह चुनिंदा निजी कंपनियों को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच करने की मंजूरी प्रदान की है। कंपनी ने कहा कि 21 दिन की राष्ट्रीय बंदी को देखते हुए शाखाओं के कार्य का समय घटा दिया गया है। शाखाएं सीमित कर्मचारियों के साथ सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी। कंपनी ने कहा कि कार्यालयों तथा शाखाओं को संक्रमण से मुक्त करने की जरूरत महसूस होने पर स्वच्छता व साफ-सफाई के काम किये जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा