नई दिल्ली। इंजीनियरिंग और बुनियादी संरचना निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने एक थोक सौदे में माइंडट्री में वी.जी.सिद्धार्थ और कैफे कॉफी-डे की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 3,210 करोड़ रुपए में खरीदी है।
Related Stories
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एलएंडटी ने सिद्धार्थ और कॉफी डे ट्रेडिंग लिमिटेड के करीब 3.27 करोड़ शेयर मंगलवार को खरीदे। एलएंडटी माइंडट्री की 66 प्रतिशत तक हिस्सेदारी करीब 10,800 करोड़ रुपए में खरीदना चाहती है।
एलएंडटी ने कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ से माइंडट्री की 20.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। इसके अलावा उसने कंपनी के अन्य 15 प्रतिशत शेयर करीब 2,500 करोड़ रुपए में खुले बाजार से खरीदने का ऑर्डर भी ब्रोकरों को दिया है।
इन सब सौदों के अलावा एलएंडटी ने खुली पेशकश के जरिये अतिरिक्त 31 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की भी पेशकश की है।