1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजट से पहले शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 36000 के नीचे फिसला

बजट से पहले शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 36000 के नीचे फिसला

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 31, 2018 09:42 am IST,  Updated : Jan 31, 2018 09:42 am IST

गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में 2018-19 के लिए आम बजट पेश करेंगे। शेयर बाजार पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा है और बजट से पहले कुछ निवेशक अपना मुनाफा निकाल रहे हैं जिस वजह से बाजार में नरमी हावी है

Sensex- India TV Hindi
Sensex falls below 36000

नई दिल्ली। गुरुवार को पेश होने वाले आम बजट से पहले आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली की वजह से नरमी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 36,000 के नीचे फिसल गया है, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 35909.45 का निचला स्तर छुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी 11,010.70 के निचले स्तर तक आ गया है।

गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में 2018-19 के लिए आम बजट पेश करेंगे। शेयर बाजार पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा है और बजट से पहले कुछ निवेशक अपना मुनाफा निकाल रहे हैं जिस वजह से बाजार में नरमी हावी है, मंगलवार को भी मुनाफावसूली की वजह से ही बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार की आगे की दिशा भी बजट ही तय करता नजर आ रहा है।

इस बीच शेयर बाजार में आज कई महत्वपूर्ण कंपनियों के तिमाही नतीजे भी घोषित होंगे। बाजार की नजर तिमाही नतीजों पर भी है, आज आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों के दिसंबर तिमाही नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा