नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ब्योरा देते हुए कहा कि लधु, सूक्ष्म और मध्यम उद्य़ोगों की परिभाषा बदलेगी और इन्हें तीन लाख तक का लोन बिना गारंटी के दिया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 20 लाख करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में कैसे किया जाएगा और किन्हे कितनी राशि दी जाएगी। कोरोना संकट से बेपटरी हुई देश की अर्थव्यव्स्था को पटरी पर लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। इसी कड़ी में आज वित्त मंत्री ने इस आर्थिक पैकेज का ब्यौरा पेश किया।