पणजी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी अगले सप्ताहगोवा आएंगे और खनन क्षेत्र से जुड़े सभीपक्षों के साथ विचार विमर्श करेंगे। प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने यहां यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय के आदेश से राज्य में आज रात से खनन कामकाज बंद हो रहा है। गोवा के परिवहन मंत्री सुदीन धावलिकर ने कहा कि गडकरी20 मार्च को गोवा आयेंगे। धावलिकर ने बताया, ‘‘ वह भाजपा नेताओं, अन्य सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों तथा खनन उद्योग के प्रतिनिधियों से मिलेंगे और कोई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।’’
Related Stories
पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने वर्ष2015 में88 कंपनियों को दिये गये लौह अयस्क के खनन लीज का दूसरी बार किये गये नवीनीकरण को रद्द कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि इन कंपनियों को16 मार्च से तब तक के लिए सारी खनन गतिविधियों को रोक देना चाहिये जब तक ताजा खनन लीज( न कि ताजा नवीनीकरण) नहीं प्रदान किये जाते। प्रदेश सरकार के अनुसार अगर खनन गतिविधियां बंद होती हैं तो करीब दो लाख लोगों का रोजगार छिनेगा।