1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुरुग्राम में पेटीएम का एक कर्मचारी हुआ कोरोना से संक्रमित, देश में अब तक कुल 29 केस

गुरुग्राम में पेटीएम का एक कर्मचारी हुआ कोरोना से संक्रमित, देश में अब तक कुल 29 केस

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 04, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 09:34 pm IST

पेटीएम का कर्मचारी हाल ही में इटली से लौटा था

Paytm- India TV Hindi
Paytm

नई दिल्ली। पेटीएम का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक उसके गुरुग्राम ऑफिस के एक कर्मचारी की टेस्ट रिपोर्ट वायरस के लिए पॉजिटिव मिली है। कंपनी के मुताबिक ये कर्मचारी हाल ही में इटली से लौटा था। कंपनी के मुताबिक कर्मचारी का इलाज चल रहा है, वहीं कंपनी ने ऑफिस में उस कर्मचारी के साथ काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी सेहत से जुड़े टेस्ट कराने की सलाह दी है।  वहीं कंपनी ने ऑफिस की सफाई पूरी होने तक कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। 

 

पिछले 3 से 4 दिनों के अंदर अचानक देश के अंदर कोरोना वायरस से जुड़े मामलों में बढ़त देखने को मिली है। इसमें से अधिकांश का कनेक्शन इटली से निकला है। भारत में वायरस से संक्रमित 29 मरीज सामने आए हैं इसमें आधे से ज्यादा इटली के पर्यटक हैं। वहीं दो लोग इटली से लौटे हैं। कुल 29 मामलों में से 3 वायरस से मुक्त हो चुके हैं। सरकार के मुताबिक फिलहाल मरीजों के संपर्क में आए करीब 100 लोगों की निगरानी की जा रही है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा