1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे कर्मचारियों को मिला दशहरा का तोहफा, 78 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस

रेलवे कर्मचारियों को मिला दशहरा का तोहफा, 78 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 05:54 pm IST

यह बोनस वित्त वर्ष 2017-18 के 78 दिन के वेतन के बराबर होगा

Productivity linked bonus equivalent to 78 days’ wages for all eligible non-gazetted Railway employe- India TV Hindi
Productivity linked bonus equivalent to 78 days’ wages for all eligible non-gazetted Railway employees 

नई दिल्ली। दिवाली से पहले रेलवे के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है, केंद्रीय कैबिनेट ने नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों के लिए उत्पादकता के आधार पर दिए जाने वाले बोनस को मंजूरी दे दी है। यह बोनस वित्त वर्ष 2017-18 के 78 दिन के वेतन के बराबर होगा। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला हुआ। 

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फैसले से रेलवे के करीब 11.91 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा, कर्मचारियों के खाते में यह बोनस दशहरे से पहले आ जाएगा। बोनस को लेकर सरकार का तर्क है कि इससे रेलवे की क्षमता को सुधारने में मदद मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा