1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Retail में General Atlantic करेगा 3675 करोड़ रुपए का निवेश, 0.84% हिस्सेदारी के लिए डील

Reliance Retail में General Atlantic करेगा 3675 करोड़ रुपए का निवेश, 0.84% हिस्सेदारी के लिए डील

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 30, 2020 08:56 am IST,  Updated : Sep 30, 2020 08:56 am IST

General Atlantic इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्री की टेलिकॉम इकाई Jio में भी निवेश कर चुकी है, 2020 की शुरुआत में General Atlantic ने Reliance Jio में 6595.3 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

Reliance Retail to get Rs 3675 crore for 0.84 percent stake...- India TV Hindi
Reliance Retail to get Rs 3675 crore for 0.84 percent stake sale to General Atlantic says Reliance Industry Image Source : FILE

मुंबई। Reliance Industry की रिटेल कारोबार की इकाई Reliance Retail में हिस्सा बिक्री का सिलसिला लगातार जारी है और अब वैश्विक इक्विटी इकाई General Atlantic ने रिलायंस रिटेल में 0.84 प्रतिशत हिस्सा खरीदने का मन बनाया है। इसके लिए General Atlantic 3675 करोड़ रुपए चुकाएगा। बुधवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से इस डील को लेकर यह जानकारी दी गई है। 

General Atlantic इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्री की टेलिकॉम इकाई Jio में भी निवेश कर चुकी है, 2020 की शुरुआत में General Atlantic ने Reliance Jio में 6595.3 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 

रिलायंस रिटेल के कारोबार में पिछले कुछ दिनों से तेजी से इजाफा हुआ है। कंपी का दावा है कि देशभर में उसके करीब 12000 स्टोर है। कंपनी के मुताबिक रोजाना लाखों लोगों को रिलायंस रिटेल की सेवा मुहैया कराई जा रही है और लाखों किसानो तथा छोटी और मध्यम इकाइयों को रोजगार मिला है। रिलायंस रिटेल में हुए इस नए निवेश के बाद आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में खरीदारी होने की संभावना जताई जा रही है। 

General Atlantic एक वैश्विक ग्रोथ इक्विटी इकाई है और पिछले 40 वर्षों से टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर, फाइनेंशियल सर्विसेज तथा हेल्थकेयर से जुड़ी कंपनियों में विवेश कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा