1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 22, 2020 11:24 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 11:24 am IST

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने मंगलवार को 2,095.23 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Rupee plummets to all-time low of 76.88 against US dollar in early trade- India TV Hindi
Rupee plummets to all-time low of 76.88 against US dollar in early trade

मुंबई। भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 76.88 तक लुढ़क गया। विदेश में डॉलर के मजबूत होने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रुपए पर दबाव देखने को मिला। इससे पहले 16 अप्रैल को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76.87 तक फिसल गया था।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपए में कमजोरी मुख्य रूप से विदेश में डॉलर के मजबूत होने के चलते आई। उन्होंने बताया कि निवेशक द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के चलते डॉलर की मांग बढ़ी है।

अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 76.86 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे नीचे गिरकर 76.88 के स्तर पर आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.83 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने मंगलवार को 2,095.23 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा