1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाइटन का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपए के पार, सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा शेयर भाव

टाइटन का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपए के पार, सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा शेयर भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 28, 2019 10:03 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 10:03 pm IST

8,62,410.99 करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

titan company- India TV Hindi
titan company Image Source : TITAN COMPANY

नई दिल्ली। टाटा समूह की घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइटन का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) गुरुवार को एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में उछाल से उसका बाजार पूंजीकरण भी बढ़ा है।

दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 1,135 रुपए तक पहुंच गया। अंत में यह 1.39 प्रतिशत के लाभ से 1,129.75 रुपए पर बंद हुआ। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी कंपनी का शेयर 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,134.25 रुपए पर पहुंच गया। शेयर मूल्य में तेजी के बीच बंबई शेयर बाजार में कारोबार बंद होने के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,371.64 करोड़ रुपए बढ़कर 1,00,297.64 करोड़ रुपए रहा। 

बीएसई पर मार्केट वैल्‍यू के आधार पर टॉप कंपनियों की लिस्‍ट में टाइटन का स्‍थान 30वें नंबर पर है। 8,62,410.99 करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी है। इसके बाद टीसीएस का नंबर है, इसका मार्केट कैप 7,50,645.80 करोड़ रुपए है। कंपनियों के मार्केट कैप में शेयर भाव में बदलाव के कारण दैनिक आधार पर बदलाव आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा