1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है- नितिन गडकरी

पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है- नितिन गडकरी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 05, 2019 11:21 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 12:35 pm IST

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल वाहनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- इस पर चर्चा चल रही थी और मंत्रालय को सुझाव मिला कि पेट्रोल-डीजल गाड़ियां पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

union road and transport minister Nitin Gadkari- India TV Hindi
union road and transport minister Nitin Gadkari

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल वाहनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- इस पर चर्चा चल रही थी और मंत्रालय को सुझाव मिला कि पेट्रोल-डीजल गाड़ियां पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि सरकार का पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है, हम ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे हैं।

बता दें कि ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है। इसी बीच पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की खबरें आयीं थी। दरअसल, नीति आयोग ने प्रस्ताव दिया था कि तिपहिया वाहनों को 2023 और 150सीसी से कम क्षमता वाले दो पहिया वाहनों को 2025 तक सड़कों से हटा कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन लाए जाएं। हालांकि नीति आयोग के इस कदम की ऑटोमोबाइल जगत में काफी आलोचना हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा