1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Yes Bank संकट से उसका फॉरेक्स कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्री, छात्र परेशान

Yes Bank संकट से उसका फॉरेक्स कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्री, छात्र परेशान

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Mar 08, 2020 09:19 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 09:19 pm IST

यस बैंक ने कामकाज पर रोक लगने के चलते उसके प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड का इस्तेमाल करने वाले विदेशी यात्रियों और छात्रों के भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पिछले तीन दिन से उनके कार्ड से कोई लेनदेन नहीं हो रहा है।

Yes Bank संकट से उसका...- India TV Hindi
Yes Bank संकट से उसका फॉरेक्स कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्री, छात्र परेशान

मुंबई: यस बैंक ने कामकाज पर रोक लगने के चलते उसके प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड का इस्तेमाल करने वाले विदेशी यात्रियों और छात्रों के भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पिछले तीन दिन से उनके कार्ड से कोई लेनदेन नहीं हो रहा है। प्रभावित होने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य स्नेहल प्रधान भी हैं, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने अपनी तकलीफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा की है और यस बैंक को टैग कर समाधान की इच्छा जताई है।

बैंक के कामकाज पर रोक लगने के बाद वह यूपीआई भुगतानों में अपनी भूमिका निभाने में असमर्थ हो गया, जिसके चलते फोनपे जैसे लोकप्रिय ऐप को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जो भुगतान के लिए खासतौर से यस बैंक पर निर्भर था।

फोनपे को भुगतान फिर शुरू करने के लिए एक दिन के भीतर आईसीआईसीआई बैंक की सेवाएं लेनी पड़ी। इस तरह देश से बाहर रह रहे छात्रों भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बैंक ने रविवार को कहा कि उसके एटीएम से निकासी सेवाएं बहाल हो गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा